रायपुर
त्रिपाठी को जमानत, लेकिन रिहा नहीं होंगे
12-Feb-2025 4:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 फरवरी। 2100 करोड़ के शराब घोटाले के मुख्य किरदार रहे आबकारी निगम के पूर्व एमडी, विशेष सचिव अरुण पति त्रिपाठी को ईडी में दर्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। त्रिपाठी को,शराब घोटाले से मिलने वाली रकम की लॉड्रिंग के मामले में जमानत मिली है। त्रिपाठी पर पूर्व मंत्री कवासी लखमा समेत अन्य कांग्रेस नेताओं को पैसे पहुंचाने का भी आरोप है।
त्रिपाठी बीते एक वर्ष से अधिक समय से रायपुर जेल में है। यह जमानत त्रिपाठी के लिए राहत हो सकती है। लेकिन उसे अभी जेल में ही रहना होगा । त्रिपाठी, ईडी की ही रिपोर्ट पर ईओडब्लू की गिरफ्त में आने के बाद से जेल में है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे