रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 फरवरी। प्रदेश के नगर पालिकाओं में हुए मतदान के जिलेवार अंतिम आंकड़े जारी कर दिए गए हैं । इसके मुताबिक पूरे प्रदेश में औसत 72.19त्न मतदान दर्ज किया गया। इसमें सर्वाधिक 84प्रतिशत गरियाबंद में और सबसे कम बिलासपुर के निकायों में 51प्रतिशत और रायपुर के निकायों में 52.75प्रतिशत वोट पड़े।
प्रदेश के 173 निकायों में इस बार 72.19 प्रतिशत मतदान हुआ है यह 2019 में हुए 78.48 प्रतिशत की तुलना में 6.29 प्रतिशत कम है। आयोग के मुताबिक कोरिया जिला में सर्वाधिक 85 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, सबसे कम वोटिंग 51.37 प्रतिशत बिलासपुर में हुआ है। वोटिंग के मामले में बिलासपुर के बाद नंबर रायपुर का है। यहां 52.75 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। राज्य के सात जिलों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया है।
इन जिलों में महिलाओं ने किया ज्याद वोटिंग रायगढ़ में 69.59 प्रतिशत पुरुषों की तुलना में 69.85 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। मनेन्द्रगढ़ में 69.17 प्रतिशत पुरुष और 69.37 प्रतिशत महिला वोटरों ने मतदान किया। बालोद मतदान करने वाले पुरुष वोटरों का आंकड़ा 66.23 और महिलाओं का वोट प्रतिशत 67.52 रहा। इसी तरह खैरागढ़ में 83.5 पुरुष और 83.51 प्रतिशत महिलाओं ने वोट किया। नारायणपुर में वोटिंग का आंकड़ा 69.36 और 71.92 प्रतिशत रहा।