रायपुर

एजाज ढेबर से ईओडब्लू में पूछताछ, वकील के साथ पहुंचे
12-Feb-2025 4:15 PM
एजाज ढेबर से ईओडब्लू में   पूछताछ, वकील के साथ पहुंचे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 फरवरी।  2100 करोड़ के शराब घोटाले के मामले में समन पर महापौर एजाज ढेबर आज दोपहर ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंचे। ब्यूरो उनसे घोटाले से संबंधित कुछ मामलों में पूछताछ कर रहा है। एजाज ये साथ उनके वकील भी है । एजाज को ईओडब्लू ने 7 फरवरी को तलब किया था, लेकिन चुनावी व्यस्तता बताते हुए अगली डेट मांगी थी। उसी अनुरूप एजाज आज पहुंचे। भीतर जाते वक्त एजाज ने मीडिया से कोई चर्चा नहीं की।

ब्यूरो के अफसर दोपहर तक पूछताछ करते रहे हैं।

बता दें कि शराब घोटाले को लेकर करीब एक वर्ष पहले आयकर और ईडी की टीमों ने एजाज के घर छापेमारी की थी। एजाज का बड़ा भाई अनवर ढेबर ईडी और ईओडब्लू की गिरफ्त में आने के बाद  एक वर्ष से अधिक समय से रायपुर जेल में बंद है। उसकी दो से अधिक जमानते खारिज हो चुकी है। ईडी ने अपनी चार्जशीट में  अनवर को शराब घोटाले का मास्टर माइंड दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट