रायपुर

रायपुर में 2019 से भी 6 फीसदी कम वेटिंग, ईवीएम स्ट्रांग रूम में सील ,नतीजे 15 को
12-Feb-2025 4:14 PM
 रायपुर में 2019 से भी 6 फीसदी कम वेटिंग, ईवीएम स्ट्रांग रूम में सील ,नतीजे 15 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 फरवरी। कल राजधानी में हुए मतदान के बाद आधी रात सभी महापौर, पार्षद प्रत्याशियों का भविष्य तय करने वाली  ईवीएम मशीनें जीईसी सेजबहार,के स्ट्रांग रूम में सील कर दी गई हैं। मतगणना 15 फरवरी को वहीं  होनी है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह, एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह दलीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सील किया गया । प्रत्याशी राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमति लेकर  स्ट्रांग रूप की निगरानी के लिए अनुमति लेकर अपने प्रतिनिधि नियुक्त कर सकते हैं। बहरहाल कल राजधानी के 70वार्डों के एक हजार से अधिक बूथें में देर शाम 7.30 बजे तक मतदान हुआ। पांच बजे बूथ पहुंचने वाले वोटर्स के मतदान के बाद ही ईवीएम क्लोज किए गए ।इस तरह से करीब 11.30घंटे तक मतदान हुआ। इसके बावजूद कुल मतदान पांच वर्ष पहले हुए चुनाव की तुलना में काफी कम रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने   मतदान के अंतिम आंकड़े के मुताबिक कुल मतदान जारी 49.55 त्न रहा। जो वर्ष 2019 में हुए मतदान से 55.12 फीसदी से पूरे 6 फीसदी कम रहा। वर्ष 19 में जहां मतदान बेलेट पेपर से कराया गया था वही इस बार मल्टी पोस्ट ईवीएम से हुआ है । इस तरह से रायपुर नगर निगम में कुल 10.36 लाख मतदाता हैं।  रायपुर के सवा पांच लाख वोटर्स को शायद इन चुनावों में कोई दिलचस्पी ही नहीं थी, इसलिए वे वोट नहीं डाले।


अन्य पोस्ट