रायपुर

पुलिस डॉग आधा किमी दूर ठिठका, फोरेसिंक टीम को भी कोई क्लू नहीं
12-Feb-2025 4:07 PM
पुलिस डॉग आधा किमी दूर ठिठका, फोरेसिंक टीम को भी कोई क्लू नहीं

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 फरवरी। इलाके के पुराने चोरों, संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस एक एक कर भीतर गए:  घर के बाहर लगे सीसीटीवी में आरोपियों की तस्वीरें कैद हुई है। तीनों आरोपी मिलिट्री ड्रेस में थे। पहले एक उतरा और घर की ओर गया। फिर एक अन्य और अंत में दो एक साथ कार से निकलकर भीतर गए।

पुलिस का फोकस द्य प्रापर्टी विवाद तो नहीं  द्य घर में इतनी बड़ी रकम होने की भनक पर किसी 

परिचित  की या इलाके के चोरों की भूमिका द्य लाल सलाम नारे  के निहितार्थ

वेलू परिवार के घर 66 लाख की डकैती मामले में पुलिस की तलाश जारी है। पुलिस वेलू परिवार के निकटवर्ती परिजन, परिचितों से पूछताछ कर रही है। कल वारदात के बाद पुलिस के डॉग स्कवाड और फोरेंसिक टीम की भी मदद ली लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। फोरेंसिक टीम भी अपने कई तरह के उपकरणों के साथ घटना स्थल में जुटी थी। उसने मोबाइल से  मैके की तस्वीरें भी खींची है। पुलिस डॉग भी घटना स्थल से आधा किमी जाने के बाद भटक गया।

अब तक की जांच के हवाले से पुलिस सूत्रों ने कुछ क्लू मिलने और संदिग्ध कसे पूछताछ की बात कही है। बताया गया है कि डकैतों ने पहले पूरे इलाके की रैकी और फिर दिन समय तय कर वारदात को अंजाम दिया । वे यह जानते थे कि पुलिस मंगलवार को निगम चुनाव के लिए सुरक्षा में व्यस्त रहेगी। शहर की गश्त में भी बल कम ही रहेगा। और दोपहर दो से चार बजे तक अधिकांश लोग लंच के बाद आराम के मूड में अपने अपने घरों में बंद रहते हैं। इसी के तहत डकैत दोपहर 2.48 मिनट (सीसीटीवी फुटेज के अनुसार) पर वहां पहुंचे और महज आधे से पौन घंटे में रकम लूटकर फरार हो गए । इससे कुछ देर पहले ही वेलू परिवार की परिचित एक कांग्रेस नेत्री  को किसी समारोह का निमंत्रण देने वहां गई थी। वो आमंत्रित कर घर से बाहर निकल कर वहां मारुति स्विफ्ट कार और उसके आसपास महल रहे मिलिट्री वर्दी पहने एक युवक को देखा भी। लेकिन वह चेहरा नहीं देख पाई। इस कांग्रेस नेत्री के अपनी एक्टिवा से रवाना होने के बाद कार सवार सभी डकैत एक एक कर वेलू परिवार के घर जिले। और यह वारदात कर पौन घंटे में भाग निकले।

नेत्री ने कुछ परिचितों को बताया कि  प्रेमावेलू उनकी स्कूल की सहपाठी सहेली है। कल वह स्वयं गेट पर आई थी निमंत्रण पत्र लेने।उस वक्त स्विफ्ट कार वहीं खड़ी थी।पर उसमें कौन और कितने लोग थे यह देख नहीं पाई। वहां  एक मिलिट्री मेन को देखा था,  शक्ल याद नहीं है। हालिया दिनों में परिवार बहुत परेशानी में था। इनके पिता स्व जी वाडीवेलू भी सेना में मेजर थे। इसलिए इनके घर ऐसी वर्दी पहन कर कई लोग आते जाते रहे हैं। और कुछ परिचित परिवारों के सैन्य कर्मी भी। इसलिए आस पड़ोस के जिन लोगों ने कल पांच डकैतों में से 4 को वर्दी में देखने के बाद भी संदेह नहीं जताया । अनुपम नगर के डी-4 घर में तीनों अविवाहित भाई बहन प्रेमा 71,मनोहरण 70 और रजनी 67 ही रहते हैं। डकैत वेलू परिवार से 62 लाख नगद, रोजमर्रा के खर्च के लिए रखे 25 हजार रूपए,3 सोने की चेन ,3 मोबाइल फोन छीनकर ले गए। फोन छीनने के पीछे उनकी रणनीति यह रही होगी कि उनके निकलते ही कहीं वेलू परिवार पुलिस को फोन न कर दे। जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इलाके के कुछ संदिग्ध पुराने चोर,अन्य अपराधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  पुलिस की 15 अलग-अलग टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस की पूछताछ में पीडि़तों ने बताया कि  5 डकैतों में 1 महिला डकैत भी शामिल थी। उक्त महिला डकैत ने ही घर में मौजूद एक बुजुर्ग महिला को बेहोशी का इंजेक्शन भी लगाया, जिसके बाद वो बेहोश हो गई। पुलिस को घर के अंदर से बेहोशी के इंजेक्शन का निडिल भी मिला है,हालांकि सीसीटीवी फुटेज में 4 डकैत ही उतरते हुए नजर आ रहे है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि पीली रंग की साड़ी में एक महिला भी मौजूद थी जो संभवत: थोड़ी देर बाद कार से उतरी।हालांकि कुल डकैत कितने थे इसको लेकर पुलिस ने आधिकारिक रूप से कोई पुष्टी नहीं की है। पुलिस सूत्र बताते है कि पीडि़त परिवार ने पिछले दिनों आर्मी ऑफिस में शिकायत की थी, शिकायत किस संबंध में की गई थी ये स्पष्ट नहीं हो सकता है।

जमीन बेची थी

60 लाख में 

बताया जा रहा है कि पीडि़त परिवार मनोहरण वेणु ने कुछ दिनों पहले ही बाराद्वार में एक जमीन 60 लाख रूपये में बेची थी। नगदी को घर में ही रखे हुये थे। इससे वे रायपुर में कुछ प्रापर्टी खरीदना चाह रहे थे। सौदे भी कर रहे थे।  चारों  आरोपी मिलिट्री ड्रेस में थे। तीनों आरोपी पहले घर में घुसे और खुद को लाल सलाम गैंग का बताकर दो बहनों व उनके भाई को गोली मारने की धमकी दिये और बोले कि अगर हल्ला करेंगे तो वे लोग उनके घर को उड़ा देंगे। आरोपयों ने खुद को जंगल से आने की बात कही।


अन्य पोस्ट