रायपुर

आमानाका में रात राहगीर से लूट, बीच बचाव में चाकू लहराया
11-Feb-2025 6:36 PM
आमानाका में रात राहगीर से लूट, बीच बचाव में चाकू लहराया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 फरवरी। लूट के इरादे से वकील का रास्ता रोककर गाली गलौज मारपीट हो गई। तो दो लोगों के बीच झगड़ा शांत कराना एक शख्स को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने चाकू की नोक पर धमकी दी,मारपीट कर ईंट,डण्डा से हमला कर दिया। गाड़ी में भी तोडफ़ोड़ कर दी।

 अभिषेक तंबोली ने सरस्वती नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लीली चौक पुरानी बस्ती में रहता है। रविवार की रात 11.30 बजे  अभिषेक कुमार तंबोली एवं उसके साथी शिव शंकर यदु के साथ अपने बाइक से सरोना से युनिवर्सिटी की ओर आ रहे थे। जहां आमानाका आवेरब्रीज के नीचे  शगुन बब्बन नाम के लडक़ा-लडक़ी हाथ में डण्डा लेकर रास्ता रोक कर खेड़े हो गए। जिस पर अभिषेक अपनी गाड़ी से वहां से जाने लगे। लग शगुन और बब्बन गाली गलौज करने लगे। और जांन से मारने की धमकी देकर डण्डा से हमला कर दिया। जिससे अभिषेक और शिव शंकर गाड़ी से गिर गए।  शगुन एवं बब्बन मिलकर पास रखे पर्स एवं मोबाईल को लूटने लगे। अभिषेक और शंकर ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। आसपास पुछताछ करने पर लोगो ने दोनों का नाम शगुन और बब्बन बताया गया।

उधर एक अन्य मामले में कृष्णा नगर कोटा निवासी रवि कुमार श्रीवास की रिपोर्ट पर मनोज जगत, छोटी, रिता और मंगला जगत के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।   रवि ने बताया कि वह कल रात1.10 बजे अपने घर के पास खड़ा था। उसी समया मोहल्ले में बौआ श्रीवास को मनोज जगत के  बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। जिसे रवि दोनों को लड़ता देख बीच बचाव करने वहां पर गया हुआ था। इस दौरान मनोज जगत बौवा श्रीवास को जान से मारने की नीयत से हाथ में रखे चाकू को गर्दन पर रख कर धमकाने लगा। बचाव करने आए लोगों पर भी ईंट से हमला कर दिया। छोटी जगत ने झूमाझटकी कर मोबाईल फोन को जमीन पर पटक दिया। पुलिस ने शिकायत पर मामले में 296,115-2, 351-4, 126, 309-5 और 3-5 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई किया गया।


अन्य पोस्ट