रायपुर

डब्लूआरएस - श्रीनगर गेट 4 दिन बंद रहेगा, 50000 लोगों को होगी मुसीबत
11-Feb-2025 6:34 PM
डब्लूआरएस - श्रीनगर गेट 4 दिन बंद रहेगा, 50000 लोगों को होगी मुसीबत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 फरवरी। रेलवे के अकस्मात निर्णयसे अगले 4 दिन खमतराई रेलवे लेवल क्रासिंग गेट (सम पार) से गुजरने वाले 50 हजार लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा ।

उरकुरा - रायपुर के रेल लाइन पर दो किमी की दूरी तक आवश्यक मरम्मत कार्य की वजह से लेवल क्रासिंग बंद रहेगा । यह कार्य कल मंगलवार सुबह 8 बजे से  15 फरवरी  रात 8 बजे तक समपार फाटक से सडक़  वाहनों का आवागमन बंद रहेगा । रेलवे ने यह मेंटेनेंस काशन आज देर शाम  ही तय कर खमतराई पुलिस को सूचित कर डब्लूआरएस - श्रीनगर गेट पर ट्रैफिक कंट्रोल करने या डायवर्ट करने कहा है ।


अन्य पोस्ट