रायपुर

पार्थिवी प्रोविंस में दो लाख की सेंधमारी, तीन चोर पकड़ाए
08-Feb-2025 3:43 PM
पार्थिवी प्रोविंस में दो लाख की सेंधमारी, तीन चोर पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  8 फरवरी।
पार्थिवी प्रोविंस सरोना के सूने मकान में सेंधमारी करने वाले तीन चोर पकड़े गए हैं। इनमें एक नाबालिग भी है । इनसे चोरी का सामान  बरामद  किया गया है । इन लोगों ने 4 फरवरी को दीपक पाण्डे के बंद घर में सेंध लगाई थी।

इसमें  कुल 2 लाख के पुराने जेवर , नगदी रकम, पुराने सिक्के ,पुराने नोट, 1 मिक्सर, दोसा भटठी, 3 लोहे की कढाई शामिल है। दो दिन की तलाशी के बाद  ईश्वर ध्रुव  20 , राहुल गोखले  19, अमन कुमार ऊफ चेपला  18 निवासी बी एस यु पी कालोनी सरोना को पकड़ा। इनसे   1 सोने का मंगल सुत्र, 1 सोने का लाकेट, 1 सोने की अंगुठी जोधा रिंग , 3 जोड़ी सोने की कान की बाली 1  सोने की नथनी, चांदी का  पायल 1 जोड़ी, 1 चांदी की बिछिया,1  (रोलेक्स) घड़ी नगदी नोट व सिक्के 6000 रूपये ,1  मिक्सर, दोसा भटठी, लोहे की कढाई 3 जब्त कर लिया गया।  तीनो को गिरफतार कर रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
 


अन्य पोस्ट