रायपुर

ट्रांसफॉर्मर से फूटते रहे पटाखे ...
06-Feb-2025 7:08 PM
 ट्रांसफॉर्मर से फूटते रहे पटाखे ...

तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’


रायपुर, 6 फरवरी। बीती रात राजधानी के रोहिणीपुरम डीडी नगर में अप्पू स्वीट्स के पास  ट्रांसफार्मर में आग लगने से इलाके में हडक़ंप मच गया। इस दौरान धमाका होने लोग डरे-सहमे थे? इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। समय रहते आग पर काबू पाने से कोई बड़ी घटना नहीं हुई।  हालांकि इलाके के लोग रातभर बिजली गुल से परेशान थे। 


अन्य पोस्ट