रायपुर

कल, परसों और बढ़ेगी गर्मी
06-Feb-2025 7:07 PM
कल, परसों और बढ़ेगी गर्मी

रायपुर, 6 फरवरी। एक पश्चिमी विक्षोभ 70 डिग्री पूर्व और 25 डिग्री उत्तर में निम्न और मध्य क्षोभमंडल में स्थित है। इसका प्रभाव धीरे-धीरे खत्म होने के कारण आज दिनांक 05 फरवरी से न्यूनतम तापमान में, उत्तर छत्तीसगढ से गिरावट का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। गिरावट का दौर 7 फरवरी तक रहने की संभावना है। 6 और 7 फरवरी को उत्तर छत्तीसगढ़ में तीन से चार डिग्री मध्य छत्तीसगढ़ में 2 से 3 डिग्री और दक्षिण छत्तीसगढ़ में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

इस अवधि में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। एक दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी को प्रभावित करने के कारण न्यूनतम तापमान में एक बार पुन: वृद्धि होने की संभावना है। बिलासपुर संभाग में बढ़ती गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने जिले के सभी सरकारी स्कूलों का समय बदल दिया है। एक पाली वाले स्कूल अब सोमवार से शुक्रवार तक 10 से 4 बजे तक, और शनिवार को साढ़े 7 से साढ़े 11 बजे तक खुलेंगे।


अन्य पोस्ट