रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 फरवरी। रायपुर और धमतरी के सर्राफा कारोबारियों के यहां दो दिन के सर्वे में आयकर विभाग ने करोड़ की कर चोरी पकड़ी है। दोनों ही कारोबारियों के कर चोरी स्वीकारने पर अग्रिम कर के रूप में 4.5 करोड़ जमा करने का निर्देश नोटिस दिया गया है । इनके ठिकानों से नकद बिक्री छिपाने, फर्जी बिलिंग और अवैध धन उधार देने की जानकारी मिली है। नागपुर से बुलाए गए स्वर्ण मूल्यांकनकर्ता और मुंबई के साइबर फोरेंसिक विशेषज्ञों ने अहम साक्ष्य जुटाए हैं। आयकर विभाग के असेसमेंट विंग ने 30 घंटे त विस्तृत सर्वे आज पूरा किया। इनमे ए. एम. ज्वेलर्स (रायपुर) और श्रीसेठिया ज्वेलर्स (धमतरी) को यहां कल दोपहर टीम ने दबिश दी थी।
आयकर अधिकारियों की पूछताछ के बाद ए. एम. ज्वेलर्स के संचालक सुनील पारख और उनके पुत्र अंकित पारख ने 10 करोड़ की कर चोरी स्वीकार की, जबकि श्री सेठिया ज्वेलर्स के संचालक राहुल सेठिया ने 5 करोड़ की कर चोरी की बात कबूल की। ए. एम. ज्वेलर्स की कर चोरी 12 किलोग्राम अतिरिक्त स्वर्ण आभूषणों के रूप में सामने आई, जबकि श्री सेठिया ज्वेलर्स ने 6 किलोग्राम अतिरिक्त सोने के भंडार पर कर देनदारी छिपाई। परिणामस्वरूप, दोनों प्रतिष्ठानों को क्रमश: क्रह्य 3 करोड़ और क्रह्य 1.5 करोड़ का अग्रिम कर 15 मार्च तक जमा करने का निर्देश दिया गया है, साथ ही कर चोरी पर अतिरिक्त दंड भी लगाया जाएगा,ज्ज् असेसमेंट विंग के सूत्रों ने पुष्टि की।