रायपुर
वेंडर अब न अधिक कीमत वसूलेंगे, न यात्रियों से दुव्र्यवहार करेंगे
06-Feb-2025 7:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 फरवरी। रेलवे खान पान सेवा ठेकादारी कर्मचारी कल्याण संघ के सदस्यों की बैठक हुई। अध्यक्ष ऋषि उइके ने सभी वेंडरों से कहा कि यात्रियों को गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराए। साथ ही सभी वेंडर समानों पर अंकित कीमत पर ही सामान बेचे। उससे अधिक पैसा न लें।सभी वेंडर किसी भी यात्री के साथ किसी प्रकार से अभद्र व्यवहार न करें। किसी प्रकार का विवाद होने की स्थिति में स्टेशन पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों सहित रेलवे के अधिकारियों को अवगत कराएं।सभी वेंडर अपने कार्य स्थल पर किसी प्रकार से कोई नशा व धुम्रपान न करें। सभी वेंडर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे