रायपुर

संपत्ति विरूपण, बिजली खंभे में विज्ञापन बोर्ड 20हजार जुर्माना, एफआईआर भी
06-Feb-2025 4:46 PM
संपत्ति विरूपण, बिजली खंभे में विज्ञापन  बोर्ड 20हजार जुर्माना, एफआईआर भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 फरवरी।
जोन 7 नगर निवेश विभाग की टीम ने जीई रोड के आमापारा में फिनिक्स सर्कस के संचालक पर  जुर्माना किया ।   इनके द्वारा    
 विद्युत पोल पर  विरुपण ये तहत   विद्युत पोल  में  विज्ञापन बोर्ड लगाए गए थे। फिनिक्स सर्कस द्वारा इंडोर स्टेडियम बुढ़ापारा में 7,8,9 फरवरी को फिनिक्स सर्कस आयोजन संबंधी बोर्ड लगाए गए थे। संचालक को नोटिस देते हुए सम्पति का विरुपण किये जाने पर 10 हजार रूपये का जुर्माना किया है। साथ ही शासकीय सम्पति में किये गए विज्ञापन लेखन को फोटोग्राफी / वीडियोग्राफी कर साफ करके हटाने एवं दोबारा ऐसा नहीं करने का शपथ पत्र देने सम्बंधित को कहा गया है। इसके साथ ही जुर्माना  निगम  के कोष में जमा नहीं किये जाने पर सम्बंधित फिनिक्स सर्कस के संचालक के विरुद्ध सम्बंधित क्षेत्र के पुलिस थाना में  एफआईआर दर्ज नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही करवाई जाएगी।

कल चंगोराभाठा, कृषि मंडी टंकी की सफाई करेगा निगम 
निगम का अमला कल 7 फरवरी को 3200 किलोलीटर क्षमता के चंगोराभाठा और 3500 किलोलीटर क्षमता वाले क़ृषि उपज मंडी के ओवर हेड टैंक टैंक की सील्ट की सफाई करेगा। गुरूवार को श्याम नगर, कोटा के ओवर हेड टैंक की सील्ट की सफाई स की गयी।


अन्य पोस्ट