रायपुर

नवा रायपुर में अकेले रह रहे युवकों के सूने मकान चोरों के निशाने पर
06-Feb-2025 4:40 PM
नवा रायपुर में अकेले रह रहे युवकों के सूने मकान चोरों के निशाने पर

 इलेक्ट्रॉनिक सामान ही चोरी कर रहेे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 फरवरी। नवा रायपुर के आवासीय सेक्टर के सूने घरों में सेंधमारी रूकने का नाम नहीं ले रही। यह चोरियां रातों के बजाए दिन में हो रही हैं। चोर, इलेक्ट्रॉनिक सामान चुराते हैं।
नए शहर के सेक्टर 27,29  चोरों के लिए मुफीद हो गए हैं। दिन में राखी पुलिस का अमला कॉलोनी के बजाए महानदी,इंद्रावती भवन और अन्य दफ्तरों के आसपास ही सक्रिय रहता है। इसका फायदा उठाकर चोर आवासीय कॉलोनी में मकानों के ताले तोड़ रहे हैं। इनके टारगेट वे घर होते जहां   युवक, युवती अकेले रहते हैं। और दिन में नए शहर के  सरकारी, और  आफिसों में काम करते हैं । बीते तीन दिन में चोरों ने ऐसे ही तीन सूने मकानों में सेंधमारी की । सेक्टर 27 निवासी मनमोहन सिंह (53) के घर का ताला तोडक़र चोर एक लैपटॉप, चार्जर माउस ले भागे। इज तरह से सेक्टर 29 निवासी निखिल टंडन (30) के घर घुसे चोर 2 लैपटॉप,चार्जर और सेक्टर 29 निवासी मनोज कामत (37) के कमरे से लैपटॉप, सेमसंग टीवी  कुल कीमत 1 लाख रूपए  ले भागे। यह घटनाएं इन लोगों के सुबह 10 बजे घरों से निकलने के बाद ही हुईं। राखी पुलिस ने धारा 331-3,305 के मामले दर्ज कर लिए हैं।
 


अन्य पोस्ट