रायपुर

उज्बेक युवती को गोद में बिठा ड्राइव कर रहे वकील ने तीन एक्टिवा सवार को चपेट में लिया, गिरफ्तार
06-Feb-2025 4:39 PM
उज्बेक युवती को गोद में बिठा ड्राइव कर रहे वकील ने तीन एक्टिवा सवार को चपेट में लिया, गिरफ्तार

युवक, डीआरआई का विशेष लोक अभियोजक है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 फरवरी।
विदेशी युवती को गोद में बिठा कर कार ड्राइव कर रहे युवक ने तीन युवकों को घायल कर दिया । युवती उज़्बेकिस्तान  मूल की बताई गई है।
कार में लोक अभियोजक का नेम प्लेट लगा हुआ है। युवक  राजस्व महानिदेशालय (डीआईआई)का वकील है।  यह घटना बीती रात 12.30बजे वीआईपी रोड पर फ्लावर वैली गार्डन के पास हुई। 

आधी रात को तेज रफ्तार टाटा इंडिगो कार सीजी 10एफए 5046 सवार दोनों नशे में थे। कार नियंत्रण के बाहर तेज रफ्तार से चला रहे थे। और फ्लावर वैली के पास पहुंचते ही एक्टिवा सवार तीन युवकों को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों युवक नीलकमल साहू, ललित चंदेल और अरुण विश्वकर्मा  गंभीर रूप से घायल हुए है, जिन्हें मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। घायलों के स्वजनों के मुताबिक, तीनों युवक एक शादी हॉल होमाया से फोटोग्राफी का काम खत्म करके घर जा रहे थे। टक्कर इतना भयानक था कि, एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। कार के सामने विशेष लोक अभियोजक और सरकारी वकील लिखा हुआ है। वहीं, कार में मिले विजिटिंग कार्ड में भावेश आचार्य नाम सामने आया है। वह बिलासपुर निवासी बताया गया है।   पुलिस ने घायलों के दोस्त शाहरूख खान की रिपोर्ट पर  आरोपी उज्बेकिस्तान की युवती नोदिया(नोदिरा) और युवक भावेश को धारा 281-1, 125-ए के तहत गिरफ्तार कर लिया है।  

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही उज़्बेकिस्तानी  युवती ने सडक़ पर ही जमकर हंगामा मचाया और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भी झुमाझटकी की। जिसका वीडियो भी है। इतना ही नहीं नशे में धुत रशियन युवती ने थाने पहुंचकर भी जमकर हंगामा मचाया। वह बार कहती- आई डोन्ट नो,  आई नो स्केयर्ड, फर्स्ट वेयर इज माई फोन । पुलिस कर्मियों और युवक के समझाने पर भी शांत न होकर हंगामा करती रही । वह पुलिस वैन में बैठने से भी मना करती रही। मौके पर घंटे भर के हंगामे के बाद जैसे तैस उसे थाने लाया गया । वहां भी हंगामा करती रही।
 


अन्य पोस्ट