रायपुर

दोनों बीप बजने पर ही मतदान पूर्ण होगा
05-Feb-2025 6:40 PM
दोनों बीप बजने पर ही मतदान पूर्ण होगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 फरवरी। निगम प्रशासन ने निकाय चुनाव में इस्तेमाल होने वाले मल्टी पोस्ट ईवीएम के लेकर शंका समाधान के मीडिया वर्क शाप आयोजित किया ।मास्टर ट्रेनर डॉ. राकेष डेढगवे ने  मिडिया प्रतिनिधियों को बताया  कि ईव्हीएम से  पहले महापौर पद के लिए सफेद लेबल में अपनी पसंद के अभ्यर्थी के सामने के बटन को दबाना होगा ।मतदान की पुष्टि के लिए बीप की छोटी आवाज आयेगी, फिर पार्षद के लिए गुलाबी लेवल में अपनी पसंद के अभ्यर्थी के  बटन को दबाने पर लंबी आवाज आयेगी।, दोनोम बीप बजने पर मतदान माना जाएगा। उल्लेखनीय है कि  निगम रायपुर के सभी 10  70 वार्डो के मतदान केन्द्रों में भी ईव्हीएम मशीनों का प्रदर्षन कर मतदान की सरल प्रक्रिया की जानकारी दे रहा है।


अन्य पोस्ट