रायपुर

होटल के कमरे और ढाबे के पास से तस्कर गिरफ्तार, लाखों का 43 किलो गांजा जब्त
04-Feb-2025 6:21 PM
 होटल के कमरे और ढाबे के पास से तस्कर गिरफ्तार, लाखों का 43 किलो गांजा जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 फरवरी। स्टेशन रोड और सोनडोंगरी इलाकों से चार तस्करों को 44 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। इनमें से दो होटल में कमरा लेकर रूके थे।

 गंज पुलिस ने बीती रात स्टेशन रोड स्थित होटल करण में दबिश दी । जहां कमरा नंबर 102 में जुगनू अंसारी 45, मो.इरफान 32 ठहरे हुए थे। कमरे की तलाश में उनके बैग से  30.39 किग्रा गांजा जब्त किया गया । इसकी कीमत 5.47 लाख रूपए बताया गया है । इससे पहले रविवार को कबीर नगर पुलिस टीम ने सोनडोंगरी नाला के पास कान्हा ढाबा के पीछे दबिश दी। जहां  2 युवक अवैध  गांजा बेचने ग्राहक तलाश कर रहे थे। उन्हें पकड़  पूछताछ में दोनों ने अपना नाम,पता कमल राणा  24 निवासी कुलुताजोर, पुरुषोत्तम पुटा 24 निवासी रेंघामुड़ा थाना कंटामल जिला बौध, उड़ीसा बताया। उनके पास रखे बैग एवं प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर  गांजा मिला। कमल राणा  से 6.088 किलो एवं पुरुषोत्तम से 5.960 किलो, कुल वजन 12.048 किलो था। पुलिस ने  इसकी कुल कीमत  लगभग 1,80,720/- रूपये बताया है।  दोनों  के विरूद्ध धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट दर्ज किया गया।

ग्रामीण इलाकों में चार कोचिए शराब के साथ गिरफ्तार, बाइक जब्त

रायपुर, 4 फरवरी।  विधानसभा पुलिस ने इलाके के तीन अलग अलग स्थानों से अवैध रूप से शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया । मुखबीर की सूचना पर रिंग रोड नंबर 03 सकरी चौक स्थित ओव्हर ब्रिज के पास  किलेश्वर धीवर निवासी मंदिर हसौद को पकड़ा । उसके पास रखे थैले से 36 पौवा देशी शराब कीमत लगभग 4,000/- रूपये जप्त किया गया।  ।

इसी तरह से सकरी स्थित नहर पुलिया पास शराब बिक्री करने ग्राहक तलाश रहे  हेमंत उर्फ बिक्की  24 वर्ष निवासी ग्राम तुलसी  को गिरफ्तार किया। उससे  30 पौवा देशी शराब कीमत 3,300/- रूपये जप्त किया। वहीं सेमरिया स्थित नहर पार पास विजय बंजारे  23  निवासी म.नं. 27 ब्लाक नंबर 31 बीएसयूपी कालोनी खालबाडा सड्डू  को गिरफ्तार किया। वह अवैध रूप से बेचने 36 पौवा देशी शराब ले जा रहा था। विधानसभा पुलिस ने तीनों पर  धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज किया ।

धरसींवा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर एक बाइक सवार को  एन एच 30 ग्राम कुरा स्थित खान ढाबा के पास रूकवाया। पूछताछ में उसने अपना नाम पुनीत राम साहू वार्ड क्रमांक 6 बजरंग चौक बताया। उसके पास रखे बोरी की तलाशी लेने पर 39 पौवा देशी शराब मिली। पुलिस ने शराब, एक्टिवा सी जी/04/एन वाय/9301 जप्त कर  धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर किया गया।


अन्य पोस्ट