रायपुर

लीजेंड 90 लीग कल से नवा रायपुर स्टेडियम में
04-Feb-2025 6:20 PM
 लीजेंड 90 लीग कल से नवा रायपुर स्टेडियम में

रायपुर, 4 फरवरी। कल 6 फरवरी से रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में देश, दुनिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे। लीजेंड 90 लीग प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में बॉलीवुड एक्टर तमन्ना भाटिया, हुमा कुरैशी, आयुष्मान खुराना, सोनू निगम, हार्डी संधू जैसे कई बड़े सितारे शामिल होंगे।मिली जानकारी के अनुसार कल  पहला मुकाबला छत्तीसगढ़ वॉरियर्स और दिल्ली रॉयल रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरे दिन 7 फरवरी को जहां पहले मैच में राजस्थान किंग्स और दुबई जायंट्स की टक्कर देखने को मिलेगी तो वहीं इसी दिन दूसरे मुकाबले में गुजरात सैंप आर्मी और बिग बॉयस की सेना एक दूसरे से भिड़ती नजर आएगी।


अन्य पोस्ट