रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 फरवरी। एक ही मशीन में दो वोट वाले मल्टी पोस्ट ईवीएम को लेकर शंका समाधान के जागरूकता अभियान में जिला प्रशासन भी कूद गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डों में ईवीएम मशीन का प्रदर्शन किया जा रहा है। जिससे नगरवासी ईवीएम की कार्यप्रणाली से अवगत हो। इसी तारतम्य में नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा में आमजनों के लिए ईवीएम मशीन का प्रदर्शन किया गया। साथ ही मतदाता जागरूकता वैन के माध्यम से एक मशीन से दो वोट करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। इधर रायपुर निगम का अमला भी वार्डों में जगह जगह जागरूकता शिविर लगा रहा। जोन 4 की टीम सिविल लाईन वार्ड में अम्बेडकर मंगल भवन सिविल लाईन और जल संसाधन कार्यालय सिविल लाईन,जोन 5 के तहत कुशलपुर पूर्व माध्यमिक शाला के सभी मतदान केन्द्रोँ, जोन 9 के खम्हारडीह स्कूल एवं विजय नगर स्कूल के सभी मतदान केन्द्रो में मशीन से वोटिंग का प्रदर्शन किया।
निगम कर्मी वहां पहुँचे मतदाता नागरिको की ईव्हीएम मशीन से सम्बंधित जिज्ञासाओं का समाधान कर रहे।