रायपुर
चौकीदारी के घर चोरी करने वाला चोर गया जेल
04-Feb-2025 6:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 फरवरी। चौकीदारी के घर चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार कर लिया गया है। निपुर ताण्डी 48 निवासी रामकुण्ड गोंडपारा ने थाना आजाद चौक में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 20 जनवरी की सुबह 07.00 बजे काम पर चली गयी थी उसका पति कार श्रृंगार शो रूम में नाईट में चौकीदारी डयूटी कर घर वापस आकर सो रहा था। उसके बच्चे बंटी ताण्डी, रवि ताण्डी एवं राजा ताण्डी अपने अपने काम पर चले गये थे। नुपूर काम करके दोपहर 1 बजे घर वापस आयी तो देखी कि मेरा पति जिस कमरे में सोया था उसकी संकली बाहर से बंद था। दूसरे कमरे का दरवाजा खुला हुआ था आलमारी का लॉक टूटा हुआ था। आलमारी में रखे सोने के झुमके एवं सोने का सिक्का गायब था। जांच के दौरान मोहित ध्रुव उर्फ बबलू 25 साल निवासी बड़ा अशोक नगर बाजार पारा दुर्गा मंदिर के पास गुढिय़ारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे