रायपुर
पालिका अध्यक्ष के कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क
04-Feb-2025 3:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
तिल्दा नेवरा, 4 फरवरी। नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण वर्मा (छोटू) अपने समर्थकों के साथ विभिन्न वार्डों में घूम-घूमकर सघन जनसंपर्क कर रहे हैं। गली-मोहल्लों में उनका स्वागत किया जा रहा है। वे शहर के विभिन्न मंदिरों, चर्च, मस्जिदों आदि में भी पहुंच रहे हैं। साथ ही वार्डों में स्थित विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर जनसंपर्क रैली कर रहे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण वर्मा ने अपने जनसंपर्क के दौरान लोगों से कहा कि लगातार तीन बार पार्षद के रूप में आपने मेरा कार्य देखा है। अब अध्यक्ष बनाकर भी नगर सेवा का मौका दें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे