रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 फरवरी। तिल्दा नेवरा पुलिस ने बेटे यानी अपने दोस्त को घूमने बाहर जाने से मना करने पर पिता के हत्या करने वाले दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
ये दोनों सगे भाई हैं। दोनों ने मिलकर पत्थर और डण्डा से बेरहमी से मारकर की हत्या की थी।आरोपियो से पत्थर, डंडा और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। आरोपियों के नाम पुनीत विश्वकर्मा उर्फ मल्टू 24 सन्नी विश्वकर्मा उर्फ शोले 20 वार्ड क्र.15 तिल्दा निवासी हैं।
1 फरवरी को रात्रि में मृतक अमृत बारले का लडक़ा हीरालाल बारले और मोहल्ले का शोले उर्फ सन्नी विश्वकर्मा वार्ड क्रं. 15 दुर्गा मंदिर के सामने तिल्दा में बातचीत कर रहे थे। रात्रि करीब 10:00 जे मृतक अमृत बारले अपने लडका हीरालाल बारले को खाना खाने के लिये घर चलो कहकर बुलाने आया। और शोले उर्फ सन्नी को बोला की क्यों मेरे लडक़ा को बिगाड़ते हो कहने पर शोले उर्फ सन्नी विश्वकर्मा मृतक अमृत बारले का कॉलर पकडक़र हाथ मुक्का से मारपीट कि या उसी समय सन्नी विश्वकर्मा का भाई मल्टू उर्फ पुनीत विश्वकर्मा आया और मेरे भाई को मारे हो कहते हुए मृतक अमृत बारले की हत्या करने की नियत से प्राणघातक हमला कर मारपीट किये जिससे मृतक के सिर, हाथ, कमर एवं पेट अंदरूनी भाग में चोट लगने से मृत्यु हो गई थी। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध कार्य करना स्वीकार करने पर उनके द्वारा मारपीट में प्रयोग किया गया। डण्डा, पत्थर तथा उनके घटना समय पहने कपडे जिसमें खून के दाग लगा है को जप्त किया गया है तथा आरोपियो को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड र जेल भेजा गया है।