रायपुर

साय रोड शो करेंगे, समापन रायपुर में 9 को
04-Feb-2025 2:49 PM
साय रोड शो करेंगे, समापन रायपुर में 9 को

रायपुर, 4 फरवरी।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निकाय चुनाव में सभी 10 निगमों में रोड शो करेंगे। इसकी शुरूआत 5 फरवरी को कोरबा और रायगढ़ से होगा। इसके लिए 6 फरवरी को राजनांदगांव और चिरमिरी, 7 फरवरी को अंबिकापुर और बिलासपुर, 8 फरवरी को दुर्ग और जगदलपुर में रोड शो करेंगे। साथ ही प्रचार प्रसार थमने के अंतिम दिन 9 फरवरी को रायपुर और धमतरी में रोड शो करेंगे। भाजपा सभी 10 निगमों में फोकस कर रही है। इसके लिए पार्टी के प्रचार- प्रसार का जिम्मा मंत्रियों, सांसद, विधायकों के साथ स्थानीय नेताओं को भी दी गई है।
 


अन्य पोस्ट