रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 फरवरी। कलमना नागपुर से शादी में आई महिला का बैग शादी घर से चोरी कर लिया गया। ढाई माह पहले हुई इस चोरी की रिपोर्ट कल दर्ज कराई गई ।
कड़मेश्वर कलमना नागपुर निवासी शकुंतला शिवणकर (63) 22 नवंबर 24 को सुबह करीबन 06-00 बजे महाराष्ट्र से रायपुर में अपने परिचित के रूसी कोरे के लडक़े की शादी में रायपुर आई थी। शादी समारोह पुष्प वाटिका विर्सजन कुण्ड के पास महादेवघाट रायपुरा स्थित भवन में था । वह भवन के उपर कमरे में रूकी थी। उस दिन शाम करीबन 06-00 बजे साड़ी बदलने कमरे में गयी तो बैग में साड़ी नहीं थी और चेक किये तो नगद 2000 रूपये घड़ी भी गायब था । बगल के कमरे में रूकी हुई रूपाली कोरे ने भी बताया कि उसके बैग में भी काली मोता में गुथा, चार सोने का मणि लगा मंगलसूत्र, कान के झुमके नहीं था। कोई अज्ञात चोरी कर ले गया। रिश्तेदारो में पता तलाश करते रहे नहीं मिलने पर कल रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।