रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 फरवरी। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने सोमवार को जोन 3 एवं 10 के क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केन्द्रोँ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। आयुक्त ने सरदार प्रीतम सिंह सैनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला श्याम नगर, जे आर नायडू स्कूल, सचदेवा स्कूल, पुरैना स्कूल सहित अन्य मतदान केन्द्रों को देखा। श्री मिश्रा ने अधिकारियों को सभी मतदान केन्द्रोँ में छाया की व्यवस्था, रेम्प बनवाने, वाल राइटिंग,शुद्ध पेयजल, लाइट और सभी परिसरों में सफाई करने के निर्देश दिए।
ईवीएम से मतदान करने की प्रक्रिया बता रहा निगम अमला
रायपुर, 3 फरवरी। शहर के सभी वार्डों के मतदान केन्द्रोँ में लगातार तीसरे दिन मल्टी पोस्ट ईव्हीएम मशीनों से मतदान की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। सोमवार को जोन 4 की टीम द्वारा सिविल लाईन वार्ड में अम्बेडकर मंगल भवन सिविल लाईन और जल संसाधन विभाग कार्यालय सिविल लाईन के जोन 5 के तहत कुशलपुर पूर्व माध्यमिक शाला के सभी मतदान केन्द्रोँ, जोन 9 के खम्हारडीह स्कूल एवं विजय नगर स्कूल के सभी मतदान केन्द्रों में ईव्हीएम मशीनों का प्रदर्शन नगर निगम के सम्बंधित जोन अधिकारियों द्वारा किया गया।निगम अधिकारियों मतदान केन्द्रोँ में बड़ी संख्या में पहुँचे मतदाता नागरिको की ईव्हीएम मशीन से सम्बंधित जिज्ञासाओं को दूर किया।