रायपुर

रंजिश, छठ्ठी कार्यक्रम के दौरान झगड़ा, बैट, पत्थर से हमला
03-Feb-2025 7:25 PM
रंजिश, छठ्ठी कार्यक्रम के दौरान झगड़ा, बैट, पत्थर से हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 फरवरी। शहर में कल शाम रात मारपीट की घटनाएं हुई है। इनमें पुरानी रंजिश, रास्ता रोककर गाली गलौज और ढाबा में खाना मांगने पर विवाद हो गया। इस दौरान हाथ मुक्का बैट से हमला हुआ।

आजाद चौक इलाके में कल रात बढ़ईपारा में पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों के बीच हाथापाई हो गई। चंदू साहू और दीपक ने चंगोराभाठा निवासी प्रीतम के साथ गाली गलौज कर बत्ते से हमला कर दिया। प्रीतम बढ़ईपारा में मजदूरी का काम करता है। रात घर आते समय चंदु साहू और दीपक एक राय होकर हाथ मुक्का एवं चंदु साहू लकडी का बत्ता से मारपीट किया जिससे मुझे सिर मे बाये तरफ चोट लगा है चंदु साहू पुरानी बात को लेकर गाली गलौज कर रहा था। विरोध करने पर दोनों के बीच हाथपाई हो गई। इसे देख दीपक भी वहां आ गया। और जान से मारने की धमकी देकर पास पड़े बत्त्ेा से हमला कर दिया।

उधर संतोषाी नगर में सुकून होटल के पास दादू, लाली उर्फ हड्डी ने अमित के साथ गाली गलौज किए विरोध करने पर वहां से चले गए थे। जो रात 12 बजे घर के पास आकर गाली गलौज किए। जिसे मना करने पर दादू और लाली ने जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे बैट से हमला किया। बीच बचाव करने आए पत्नी और बहु के साथ भी मारपीट किए।

खरोरा के ग्राम खौली में छट्टी कार्यक्रम में नाच गाने के दौरान धक्का लगने की बात पर नंदलाल यादव और नरेश यादव के बीच झगड़ा हो गया। नंदलाल कल परिवार के साथ अपनी छोटी बहन तिजन यादव  ग्राम खौली गए हुए थे। शाम छटठी कार्यकम मे नाच गान के दौरान घक्का मुक्की को लेकर गाली गलौच कर लडाई झगडा हो गया। जिसे मना करने पर नरेश ने जान से मारने की घमकी हाथ मुक्का एवं किसी ठोस वस्तु से मारपीट कर दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ 296, 115-2, 351-2, 3-5 का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट