रायपुर
वरदे मां...
03-Feb-2025 2:29 PM
तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
श्री जैतुसाव मंदिर दूधाधारी मठ में बसंत पंचमी का पर्व हर्ष उल्लास के साथ श्रद्धा भक्ति से मनाया गया। इस अवसर पर विद्या की देवी माता सरस्वती जी शिव भगवान राघवेंद्र सरकार राधा कृष्ण जी की पूजा अर्चना की गई। आम का मौर गेहूं की बाली तथा पुष्प गुलाल चंदन धूप नावेद अर्पित किया गया। राजेश्री महंत रामसुंदर दास ने कहा इस दिन विद्या दयानी माता सरस्वती की जो भी विधिवत पूजा अर्चना करता है उन्हें बल बुद्धि एवं ऐश्वर्या की प्राप्ति होती है। इस पूजा में अजय तिवारी ने महेंद्र अग्रवाल राम ,अवतार तिवारी, दीपेंद्र सोनी ,रमेश यदु, चंद्रकांत यदु ,हर्ष दुबे ,सुमित तिवारी ,गोविंद दास दीपक दास, निर्मल दास वैष्णव ,शारदा शुक्ला ,शैल अग्रवाल ,शालिनी, संतोषी, मोहिनी अग्रवाल ,मनीषा, योगिता यादव के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे