रायपुर
ताला तोडक़र चोर जेवर नगदी मोबाइल ले भागे
03-Feb-2025 2:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 फरवरी। तीन सूने घरों का ताला तोडक़र चोर जेवर नगदी मोबाइल ले भागे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। न्यू राजेन्द्र नगर के अमलीडीह बीएसयूपी कॉलोनी निवासी वृद्धा नानूबाई सोनी (60)के घर कल रात सेंधमारी हुई। चोर ताला तोडक़र भीतर आलमारी में रखे 6000 रूपए नगद, जेवर,मोबाइल फोन कुल कीमत 60हजार ले भागे। इसी तरह से खरोरा के केसला गांव में बंशी विहार कालोनी निवासी गणेश राम यादव के घर का ताला टूटा। घर 30 जनवरी से बंद था। चोर भीतर आलमारी से जेवर घड़ी कीमत 40 हजार ले गए। इधर खमतराई के शिवानंद नगर निवासी दीनदयाल अग्रवाल के बंद घर का ताला तोडक़र घुसे चोर आलमारी साफ कर गए। चोर चांदी के सिक्के,पायल,गैस सिलेंडर कीमत 40 हजार ले गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे