रायपुर

कोरबा में चुराए जेवर बेचने आया चोर पकड़ाया
03-Feb-2025 2:25 PM
कोरबा में चुराए जेवर बेचने आया चोर पकड़ाया

रायपुर, 3 फरवरी।  कोरबा में जेवर चोरी करने के बाद रायपुर बेचने आए चोर को मौदहापारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।कल रात पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस कर्मियों ने संदिग्ध  रूप से घूम रहे युवक को  पकड़ा ।पूछताछ में अपना नाम ओमप्रकाश मानिकपुरी बांकी मोगरा कोरबा निवासी बताया। और कुसमुंडा क्षेत्र में चोरी कर सामान को बेचने के लिए रायपुर आया था। उससे सोने का नेकलेस,1-1  जोड़ी झुमका बाली, 1 जोड़ी सोने का आर्टिफिशियल अंगूठी, 1 सोने का मांग टीका , 1सोने का लॉकेट माला 8  मोती लगा है, पायल 07   चांदी का सिंदूर रखने का डिब्बा 01 चांदी का दीया 02 चांदी का बिछिया 2 जोड़ी चांदी का चम्मच 02 नग चांदी का कटोरी, चांदी का चूड़ी बच्चों का 5 जोड़ी, चांदी का चाबी गुच्छा 02 चांदी का सिक्का 01 ?207 का सिक्का । तथा 1 नग  मोबाईल 01 एयर फोन  01 स्मार्ट वॉच (कुल कीमत 1.50 लाख)  बरामद किया गया । पुलिस ने धारा 35(1+4) के तहत इस्तगाशा पेश कर कुसमुंडा पुलिस को सूचित कर दिया है। ।


अन्य पोस्ट