रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 फरवरी। सिविल लाइन इलाके में एक शख्स से ठगी हो गई। अज्ञात व्यक्ति ने पार्ट टाइम जॉब दिलाने का झांसा देकर पखवाड़ेभर में 9.21563 लाख रूपए ठग लिए। वैभव सिह पटेल ने इसकी शिकायत कल शाम सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि तरूण नगर अवनी टीव्हीएस शोरूम के पास रहता है। 28 से 9.दिसम्बर 2024 के बीच उसके वॉटसअप और टेलीग्राम पर अज्ञात मोबाइल नम्बर 9170671769 से मैसेज आया था जिसमें अज्ञात ने मैसेज के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन जांब का ऑफर दिया था। इसके बाद आरोपी ने फोन कर टास्क पूरा करने और इन्वेस्ट करने पर डबल मुनाफ होने लालच दिया। वैभव उसकी बातों आ गया और उसने भेजे गए लिंक में माध्यम से एसर एप बुकिंग एप डाउन लोड करा कर 90 होटल बुक करने पर बोनस मिलने और गोल्ड सुट पर पैसा ईन्वेस्ट करने से पैसे डबल होने का झांसा देकर अलग -अलग किस्तों में कुल 9 लाख 21 हजार रूपए को धोखे से अपने खाता में जमा करा लिए। बाद में पैसा विथड्राल करने पर नहीं हुआ। अज्ञात इसके लिए और पैसों की मांग करने लगा। जिस पर वैभव को ठगी होने की शिकायत साइबर सेल में की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 318-4 का अपराध दर्ज किया है। दिए गए मोबाइल नम्बर और एप लिंक की जांच पड़ताल कर आरोपी की पतासाजी की जा रही है।