रायपुर
5 वीं 8 वीं बोर्ड
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 फरवरी। स्कूल शिक्षा विभाग ने 5-8 वीं की केंद्रीयकृत (बोर्ड)परीक्षाओं की समय सारिणी जारी कर दिया है। 5 वीं की परीक्षा और 8 वीं की 18 मार्च से होंगी। दोनों ही परीक्षाएं सुबह की पाली में होंगी। विभाग ने परीक्षा आयोजन के लिए 216 पेज का विस्तृत दिशा निर्देश भी जारी किया है। इसके तहत बीईओ विद्यालयवार नामिनल रोल तैयार कर डीईओ को उपलब्ध करायेंगे। डीईओ नामिनल रोल की सहायता से प्रत्येक विद्यार्थी का रोल नम्बर विद्यालयवार आबंटित कर 28 फरवरी तक बीईओ के माध्यम से संस्था प्रमुख को उपलब्ध कराएंगे।
इस केन्द्रीकृत परीक्षा के लिए जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में जिला परीक्षा संचालन समिति होगी। इसमें डाईट प्राचार्य सहायक संचालक, सदस्य सचिव कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, हायर सेकेंडरी विद्यालय प्रधान पाठक, शास. पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रधान पाठक, शास. प्राथमिक विद्यालय संकुल समन्वयक सदस्य कक्षा 5वीं एवं 8वीं हेतु प्रश्न पत्रों का निर्माण लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी ब्लूप्रिंट में निर्धारित पाठ्यक्रम पर आबंटित अंकों के आधार पर ही किया जाए । परीक्षा की पूर्व तैयारी हेतु सेम्पल प्रश्न पत्रों का मॉडल आंसर सहित निर्माण किया गया है। इसी अनुरूप प्रश्नों पत्रों का निर्माण कर छात्र-छात्राओं को अभ्यास कराया जाए।
कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा के संचालन हेतु क्रमश: 55=00 रूपये एवं 60 रूपये प्रति छात्र की दर से बजट आबंटन जिलों को जारी किया जा चुका है। इस राशि से शासकीय विद्यालयों एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों की परीक्षा संचालित की जाए।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्धता प्राप्त गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों (हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम) द्वारा कक्षा 5वीं के लिए राशि 55/- रूपये और कक्षा 8वीं के लिए राशि 60/- रूपये प्रति छात्र शुल्क जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा किया जावे। इस संबंध समुचित निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अशासकीय विद्यालयों को दिया जावे।
प्रश्न पत्र निर्माण की प्रक्रिया
द्य कक्षा 5वीं में कुल अंक 50 होंगे, जिसमें 40 अंक लिखित परीक्षा एवं 10 अंक प्रायोजना कार्य के होंगे। कक्षा 8वीं में कुल अंक 100 होंगे, जिसमें 80 अंक लिखित परीक्षा एवं 20 अंक प्रायोजना कार्य के होंगे।
जिला स्तरीय संचालन समिति के अनुमोदन से प्रश्न पत्र निर्माण हेतु समिति का गठन किया जाये, जिसमें विषय विशेषज्ञों को शामिल किया जाये। समिति संलग्नक-क्च अनुसार जारी ब्लूप्रिंट अनुसार कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए विषयवार हिन्दी / अंग्रेजी माध्यम प्रश्न पत्रों के तीन सेट तैयार करेगी एवं इसे सीलबन्द लिफाफे में जिला शिक्षा अधिकारी को सौपेंगी।
प्रश्न पत्र मॉडरेशन समिति मॉडरेशन के पश्चात् प्रत्येक विषय के तीन सेट हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम फाइनल कर जिला स्तरीय संचालन समिति को सौंपेगी।
कक्षा 5वीं में 5-5 अंक (कुल 10 अंक) के 02 प्रायोजना कार्य एवं कक्षा 8वीं में 10-10 अंक (कुल 20 अंक) के 02 प्रायोजना कार्य परीक्षा पूर्व दिए जाए। प्रायोजना कार्य 28 फरवरी 2024 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जावे तथा प्रत्येक विद्यार्थी के अंकों की सूची तैयार कर 05 मार्च तक सीलबन्द लिफाफे में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को प्रेषित की जाए।
परीक्षा संचालन
- परीक्षा अवधि में परीक्षा की सतत् निगरानी हेतु संकुल, विकासखंड एवं जिला स्तरीय उडऩदस्ता बनाया जाए। जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं संकुल समन्वयक प्रतिदिन अनिवार्य रूप से कम से कम 03 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे।
- परीक्षाओं हेतु समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय परीक्षा केन्द्र होंगे। केन्द्राध्यक्ष निकटतम अन्य विद्यालय के प्रधान पाठक / प्रभारी प्रधान पाठक / वरिष्ठ शिक्षक को नियुक्त किया जाए। केन्द्राध्यक्ष की नियुक्ति विकासखंड शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव पर जिला स्तरीय संचालन समिति द्वारा किया जाएगा।
- समस्त संकुल केन्द्र प्रश्न पत्र वितरण केन्द्र होंगे। संकुल प्राचार्य इसके प्रभारी होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त संकुल प्राचार्यों को उनके संकुल के अधीन परीक्षा केन्द्रों के प्रश्न पत्र सौपें जाएंगे। संकुल प्राचार्य द्वारा प्रश्न पत्रों को सीलबंद पेटी में निकवर्ती थाना में रखा जाएगा तथा परीक्षा तिथि में थाने से प्रश्न पत्र प्राप्त कर केन्द्राध्यक्ष को परीक्षा आरम्भ होने के एक घण्टा पूर्व प्रश्न पत्र सौंपा जायेगा।
- परीक्षा उपरान्त उसी दिन केन्द्राध्यक्ष द्वारा सीलबंद उत्तर पुस्तिकाओं को संकुल प्राचार्य के पास जमा किया जाएगा तथा संकुल प्राचार्य द्वारा सीलबन्द उत्तर पुस्तिकाओं के पैकेट को विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पास परीक्षा तिथि के दिन शाम 5 बजे तक अनिवार्यत: जमा करेंगे।
- किसी भी विद्यार्थी को किसी भी स्थिति में परीक्षा से वंचित ना किया जाए।
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
- उत्तर पुस्तिकाओं को पूर्ण गोपनीयता के साथ मूल्यांकन केन्द्रों को भेजने की जिम्मेदारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों की होगी।
- कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं पढ़ाने वाले शिक्षकों को ही संबंधित कक्षा की उत्तर पुस्तिका के लिए मूल्यांकनकर्ता नियुक्त किया जाए।
- 30 मार्च से कक्षा 5वीं एवं 4 अप्रैल से कक्षा 8वीं का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ किया जाए।
- मूल्यांकनकर्ता को अधिकतम प्रतिदिवस 40 उत्तर पुस्तिकाएं ही मूल्यांकन हेतु दी जाए, जिससे मूल्यांकन गुणवत्तापूर्ण हो सके।
- 30. मूल्यांकन में हुई त्रुटि के लिए संबंधित शिक्षक की जवाबदेही एवं कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय संचालन समिति अधिकृत होगी।
- मूल्यांकन कार्य 15 अप्रैल तक पूर्ण कर लिया जाए तथा अंकसूची विद्यालयवार 25 अप्रैल तक तैयार कर लिया जाए। 28 अप्रैल तक अंकसूचियां विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से विद्यालयों में भेजी जाए। 30 अप्रैल को संस्था प्रमुख परीक्षा परिणाम घोषित कर अंकसूची वितरण का कार्य करेंगे।
- जिला स्तर पर परीक्षाफल पंजी का संधारण किया जाएगा। चूंकि यह स्थायी अभिलेख है अत: इसका संधारण गंभीरता के साथ किया जाए एवं सुरक्षित रखा जाए।
- मूल्यांकन उपरान्त मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं को पुन: सीलबन्द पैकेट बनाकर विकासखंडों में 03 माह तक सुरक्षित रखा जावे। इसका दायित्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी का होगा।
पूरक परीक्षा का आयोजन -
- वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा में बैठने की पात्रता होगी। विषय शिक्षक अनुत्तीर्ण विषय की अतिरिक्त कक्षाएं लेकर तैयारी कराएंगे। इस हेतु जिला शिक्षा अधिकारी पूर्व से ही समुचित कार्ययोजना तैयार करेंगे। पूरक परीक्षा के लिए भी प्रश्न पत्रों की तैयारी संलग्नक-क्च अनुसार समयावधि में की जाए।
- पूरक परीक्षा का आयोजन 01 जून 2025 से किया जावे।
- यदि कोई छात्र पूरक परीक्षा में अनुत्तीर्ण होता है तो उसे भी कक्षोन्नति देकर अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाए।
परीक्षा एवं मूल्यांकन केन्द्र व्यय
कक्षा 5वीं हेतु परीक्षा केन्द्र एवं मूल्यांकन केन्द्र पर स्टेशनरी एवं अन्य सामाग्री जैसे:-चपड़ा, मोमबत्ती, सुतली, ब्राउन पेपर आदि पर व्यय प्रति परीक्षार्थी 2/- रूपये की दर से किया जावे। कक्षा 8वीं हेतु परीक्षा केन्द्र एवं मूल्यांकन केन्द्र पर स्टेशनरी एवं अन्य सामाग्री जैसे:-चपड़ा, मोमबत्ती, सुतली, ब्राउन पेपर आदि पर व्यय प्रति परीक्षार्थी 3/- रूपये की दर से किया जावे।
पारिश्रमिक व्यय
पारिश्रमिक व्यय निम्नानुसार देय होगा-मूल्यांकनकर्ता कक्षा 5वीं कक्षा 8वीं 2/- रूपये प्रति उत्तर पुस्तिका 3/- रूपये प्रति उत्तर पुस्तिका मुख्य मूल्यांकनकर्ता 100 रूपये प्रतिदिन मूल्यांकन केन्द्राध्यक्ष - 150/- रूपये प्रतिदिन।