रायपुर

भाजपा का घोषणा पत्र कल सीएम के हाथों, 2390 सुझाव लोगों से मिले
02-Feb-2025 8:14 PM
भाजपा का घोषणा पत्र कल सीएम के हाथों, 2390 सुझाव लोगों से मिले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 फरवरी। ठाकरे परिसर में शनिवार को भाजपा के घोषणा पत्र समिति की फाइनल ड्राफ्ट की बैठक हुई। बैठक में घोषणा पत्र समिति के संयोजक पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल,  पूर्व मंत्री वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर, मोतीलाल साहू  पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रिकेश सेन, राकेश पांडेय, पूर्व महापौर अंबिका यदु, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, प्रवक्ता दीपक म्हस्के, शशांक शर्मा, उज्जवल दीपक, हेमंत पाणिग्रही मौजूद थे। संयोजक अग्रवाल ने कहा कि हमने नगरीय क्षेत्र के समग्र विकास के दस्तावेज को अंतिम रूप दे दिया है।  घोषणा पत्र के लिए  व्हाट्सएप से 1115 ई-मेल से 310, और क्यूआर स्कैनर से 2086 सुझाव पूरे प्रदेश से प्राप्त हुए हैं। घोषणा पत्र मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव दोपहर 12 बजे एकात्म परिसर में जारी करेंगे।


अन्य पोस्ट