रायपुर

ईवीएम पर उभरे भ्रम को दूर कर रहा निगम अमला
02-Feb-2025 8:13 PM
ईवीएम पर उभरे भ्रम को दूर कर रहा निगम अमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 फरवरी। मल्टी पोस्ट ईवीएम में मतदान  को लेकर फैले भ्रम को दूर करने निगम अमले ने रविवार को भी कई मोहल्लों में लोगों को जागरूक किया। जोन 4 के अमलम ने सदर बाजार के महाराणा प्रताप स्कूल मतदान केन्द्र, सरस्वती कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला नयापारा, आनंद समाज वाचनालय, नवीन सरस्वती कन्या शाला पुरानी बस्ती, सालेम स्कूल के सभी मतदान केन्द्रोँ में डमी ईवीएम की मदद से लोगों को जानकारी दी ।, जोन 8 की टीम ने  कबीर नगर में वाम्बे वाल्मीकि अम्बेडकर आवास योजना आवासीय परिसर, शंकर नगर वार्ड जोन 3 क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रोँ, जोन 1,2, 3, 4, 5,6, 7,8, 9,10 के वार्डों के मतदान केन्द्रोँ में ईव्हीएम मशीनों का प्रदर्शन किया गया। सभी केन्द्रोँ में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने  ईव्हीएम मशीनों के सम्बन्ध में अपनी जिज्ञासाओं की जानकारी ली।


अन्य पोस्ट