रायपुर

हेलीकॉप्टर में खराबी, सीएम जशपुर के लिए नहीं उड़ नहीं सके
02-Feb-2025 8:11 PM
 हेलीकॉप्टर में खराबी, सीएम जशपुर के लिए नहीं उड़ नहीं सके

रायपुर, 2 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, हेलीकॉप्टर में खराबी आने से दोपहर तक जशपुर के लिए नहीं उड़  पाए।  सीएम साय हेलीकॉप्टर में बैठकर 20 मिनट तक उडऩे का इंतजार करते रहे, लेकिन उड़ान नहीं भर पाए।बताया जा रहा कि टेक्निकल समस्या के चलते हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाया। उन्हें शाम 4बजे लौटना था। दूसरे हेलीकाप्टर की व्यवस्था किए जाने की सूचना दी गई । लेकिन दोपहर ढाई बजे तक उपलब्ध नहीं हो पाया थी? मिलते ही एसएसपी लाल उम्मेद सिंह समेत सुरक्षा बल के अधिकारी पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचे हैं।


अन्य पोस्ट