रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 फरवरी। पुलिस ने कल मारपीट के प्रकरण दर्ज किया है। इनमें कॉलेज छात्र से सडक़ पर मारपीट, घरेलू विवाद को लेकर महिला की पिटाई और बिना नम्बर की गाड़ी बेचने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान हाथ मुक्का और युवक और उसके साथी पर चाकू से हमला हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया।
शहान खान ने आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह संजय नगर टिकरापारा में रहते हैं। गुरूवार को वह पेपर दिलाने आरआईटी कालेज डुमर तालाब गए थे। जहां से वह 11.30 बजे पेपर देकर गेट के बाहर खड़े थे। इसी दौरान ओम कटारिया चंगोराभाटा निवासी व्यक्ति आकर जबरन गाली गलौज करने लगा। जिसे मना करने पर अन्य दो -तीन लडक़े वहां आ गए। और हाथ में पहने कड़ा चाकू से हमला कर दिया। झगड़ा होता देख वहां बीच बचाव करने आए अनसब अली के साथ भी लडक़ों ने मारपीट कर दी। भीड़ आता देख लडक़े वहां से भाग निकले। हमलेे में शहानखान और उसके साथी को हाथ पैर और जांघ पर चोट आई।
इधर सिविल लाइन इलाके में घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। आरोपी बंसी साहू ने पायल का बाल पकडक़र दीवार पर सिर दे मारा।
पायल ने बंसी साहू खिलाफ सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई कि वह तरूण नगर में रहती है। बंसी साहू उसके साथ आए दिन विवाद करता था। कल शाम को भी वह घर पर आकर किसी बात को लेकर गाली गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर बंसी ने उसका बाल पकडक़र हाथ मुक्का से मारपीट कर दी। गुढिय़ारी थाना में भी कल शाम मारपीट के प्रकरण दर्ज हुए हैं। सुरेश बाघ ने अपने जीजा के खिलाफ बहन के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है।
सुरेश ने बताया कि वह बीएसयूपी कालोनी कोटा में रहता है। 28 की रात को किसी बात को लेकर सुरेश की दीदी मिथिला बाघ और जीजा चन्दू बाघ के बीच झगडा हो गया। इस बीच चंदू बाघ ने नुकीली वस्तु से मिथिला बाघ पर हमला कर दिया।