रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 फरवरी। एक वर्ष पूर्व हत्या करने की नियत से युवक पर सिलोशन डालकर आग लगाने के मामले में द्वादश अपर सत्र न्यायाधीश दिग्विजय सिंह की कोर्ट ने आरोपी शिवा मानिकपुरी और शिवम दुबे को तीन वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
अभियोजन का मामला इस प्रकार है कि 1 दिसम्बर 2023 की रात 9 बजे दुर्गा मंदिर के सामने विनोबा भावे नगर पुरानी बस्ती में एक राय होकर रामायण नगर निवासी दीपक साहू का रास्ता रोककर जबरदस्ती पैसे की मांग किया। जिसपर पैसा नहीं देने पर शिवमानिकपुरी और शिवम दुबे ने दिपक पर सिलोशन डालकर माचिस से आग लगा दी। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। घायल का नजदीक के अस्पताल भाठागांव में इलाज कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम.एल.सी. रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ 327, 307 34 का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया।जांच में पाया गया कि अभियुक्त शिवा मानिकपुरी उर्फ बिट्टू एवं शिवम दुबे दुर्गा मंदिर के पास विनोबा भावे नगर में रात 9 बजे दीपक साहू रास्ते में मिला। जिससे उन लोगों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगा, नहीं देने पर शिवा उर्फ बिट्टू ने सुलोशन का ट्यूब निकाला और दोनों ने मिलकर दीपक साहू के शरीर व कपड़ों में सुलोशन लगा दिया। शिवम दुबे ने अपने पास रखे माचिस से आग लगा दी। जिससे दीपक साहू के कपड़े आग लग गई और वह बुरी तरह जल गया । पुलिस ने दिपक का बयान लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां पर साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर द्वादस अपर सत्र न्यायाधीन दिग्वििजय सिंह की कोर्ट ने शिव मानिकपुरी उर्फ ब्ट्टिू और शिवम दुबे को 3-3 वर्ष कारावास की सजा सुनाई।