रायपुर
सी-जीएसटी कमिश्नरी में सीबीआई
01-Feb-2025 3:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 फरवरी। सीबीआई के भ्रष्टाचार निरोधक विंग (माना)की टीम ने सेंट्रल जीएसटी के टिकरापारा स्थित कार्यालय में दबिश दी है। फिलहाल किसी की धरपकड़ की खबर नहीं है । सीबीआई टीम दस्तावेज खंगालने के साथ मौजूद स्टाफ से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक करीब डेढ़? दो महीने पहले ही सी जीएसटी के दो अफसरों को दो व्यापारियों से 7 लाख रुपए की उगाही करने के आरोप में निलंबित किया गया था। इसे उसी सिलसिले की कार्रवाई बताया जा रहा है। सीबीआई टीम ने जीएसटी इन्फोर्समेंट यानि छापामार विंग के अधिकारियों से सारी रात पूछताछ की। टीम दफ्तर से कुछ दस्तावेज भी जब्त कर ले गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे