रायपुर

चिप्स के अफसर के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में शिकायत
31-Jan-2025 7:13 PM
चिप्स के अफसर के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में शिकायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 जनवरी। चिप्स के आला अफसर पर सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। टीआई का कहना है कि स्टाफ के आपसी विवाद को लेकर कुछ कर्मी सूचना देकर चले गए।

मिली जानकारी के अनुसार चिप्स के अफसर ने वर्षों से कार्यरत तीन चार कर्मचारियों को सेवा से पृथक कर दिया। इसके खिलाफ इन कर्मियों ने हाईकोर्ट से स्टे लिया था। तीन दिन पहले जब ये कर्मी ड्यूटी पर गए तो अफसर ने ज्वाइन करने नहीं दिया। इसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा।

बताया जा रहा है चिप्स के आला अफसर भी सिविल लाइंस थाने पहुंचे। पहले तो उन्होंने अपने स्टेटस के इस्तेमाल की चेतावनी दी लेकिन बाद में वे स्वयं थाने पहुंचे। इसके बाद एसएसपी को भी थाने आना पड़ा। बताया गया है कि राजेन्द्र विश्याल चिप्स में वर्षों से मैनेजर प्रिक्योरमेंट के पद पर कम कर रहे हैं। चिप्स के अफसर ने कुछ माह पूर्व अचानक एक आदेश जारी कर कहा कि अब हमें आपकी सेवाओं की जरूरत नहीं है। वस्तुस्थिति यह है कि राजेन्द्र यहां 16 वर्षों से कार्यरत हैं। ज्वाइनिंग के वक्त नोटशीट में भी साफ यह उल्लेख था कि चिप्स को आपकी सेवाओं की जरूरत है। इस आदेश को याचिकाकर्ता ने एडवोकेट हिमांशु पाण्डेय के माध्यम से हाईकोर्ट में चुनौती दी। जस्टिस ए के प्रसाद ने सुनवाई करते हुए सेवा से हटाने के आदेश पर स्थगन प्रदान करते हुए जवाब तलब किया है।

पुराने बर्खास्त कई गुना वेतन पर पुन: नियुक्त

हालिया उठे इस विवाद से  चिप्स की गड़बड़ी उजागर होने लगी हैं। कर्मचारियों के मुताबिक चिप्स से ही टर्मिनेटेड लोगों को लाखों के पैकेज में नियुक्त किया गया है। इसके लिए  भर्ती प्रक्रिया को एनआईएसजी (हृढ्ढस्त्र)के माध्यम से नौकरी डॉट कॉम के जरिए पूरा किया जा रहा। जबकि ये सभी वेकैंसी चिप्स की ऑनलाइन आई डी में जारी होना चाहिए। ताकि अपने लोगों को कम योग्यता के बावजूद उंचे वेतन पर रखा जा सके। इससे छत्तीसगढ़ के स्थानीय युवा आईटी सेक्टर की नौकरी से वंचित किए जा रहे हैं।और पुराने अनुभवी लोगों को बिना कारण का निकल रहे। चिप्स के अध्यक्ष के नाम एक पत्र में खुलासा हुआ है कि  पूर्व में निकाले गए कुछ लोग पुन नियुक्त किए गए हैं। इनमें विवेक चंद्राकर,रूपेश सांकरिया,सुमेधा पांडेय, वैभव तिवारी (केएमपीजी)  चिप्स में अपनी सेवाएं दे रहे है। जो हृढ्ढस्त्र द्वारा चिप्स में लिया जा रहा है। इसके अलावा कुछ और भी नियुक्त किए जाने रहे हैं। इनमें अमरजीत सिंह, रंजीत सिंह, उत्कर्ष मिश्रा, रोनित, थॉमस (एसडीसी के लिए ),करण सिंह, वैभव तिवारी के नाम बताए गए हैं।इनमें से एक को तो 22लाख के पे पैकेज पर नियुक्त किया जा रहा है । इतना ही नहीं दूसरे नंबर के एक अधिकारी को 40 लाख का पैकेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट