रायपुर

अच्छा है एक साल का पाप धोने कुंभ स्नान कर लें-बैज
31-Jan-2025 7:12 PM
अच्छा है एक साल का पाप धोने कुंभ स्नान कर लें-बैज

धमतरी में सरकार ने बहुत गंदी राजनीति की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 जनवरी। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा  सरकार के मंत्रियों के  महाकुंभ स्नान को लेकर  कहा अच्छा है चले जाए, 15 साल का पाप धुल नहीं पाया है? एक साल का पाप धोना चाहिए।

टिकट वितरण पर जिलाध्यक्षों के पार्टी छोडऩे पर बैज ने  कहा, कोई फर्क नहीं पड़ता, कुछ कमजोर जिलाध्यक्षों को वैसे भी हटाना चाहते थे।अंबागढ़ चौकी के जिलाध्यक्ष हमारे अच्छे मित्र थे ,लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता। वो चुनाव लडना चाहते थे, हमने जिन जगहों पर जिलाध्यक्षों ने छोड़ा वहां कार्यकारी जिलाध्यक्ष बना दिया है।

बीजेपी पर टिकट वितरण को लेक बैज ने कहा बीजेपी में गुटबाजी है , कार्यकर्त्ता नाराज है? धमतरी में जिला कार्यालय को आग लगा दी,पोस्टर जलाए गए।बीजेपी में गुटबाजी है।बीजेपी में टिकट का बंदर बांट हुआ।कांग्रेस में टिकट वितरण पर  कहा कि पार्टी में पूरी सहमति के साथ टिकट बटी है।प्रत्यशियों को पूरे ध्यान से चुना गया। 90 प्रतिशत टिकट ज़मीनी काम करने वालो को कांग्रेस ने दी है। धमतरी मेयर प्रत्याशी के नामांकन रद्द करने पर कहा कि बीजेपी ने बहुत गंदी राजनीति की है। सरकार की नियत में खोट थी। इस बीच पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, प्रतिनिधियों ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को आज एक ज्ञापन सौंपा जिसमें धमतरी के कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द करने की जांच की मांग की। पार्टी ने शाम तक निर्णय न होने पर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी भी दी।


अन्य पोस्ट