रायपुर
निगम चुनाव में भी पिंक बूथ, मिश्रा ले रहे जायजा
31-Jan-2025 7:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 31 जनवरी। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर मतदान केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं । उन्होंने आज खमतराई स्कूल पिंक मतदान केन्द्र, भनपुरी, तिलक नगर, डब्ल्यूआरएस, महावीर नगर स्कूल, दुर्गा कॉलेज, शासकीय निवेदिता कन्या शाला के मतदान केन्द्र पहुंचे। जहां उन्होंने विकलांग बुजुर्ग मतदाताओं के लिए रेम्प बनाने, वाल राइटिंग, सफाई, छाया शुद्ध पेयजल, शौचालय सहित सभी केन्द्रों के पूरे परिसरों को स्वच्छ बनाने निर्देश दिए। उनके साथ उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव, डॉक्टर आर. के. डोंगरे, सभी ईई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे