रायपुर

पुलिस कर्मियों के भत्ते बढ़ाने गृहमंत्री को पत्र
31-Jan-2025 7:08 PM
पुलिस कर्मियों के भत्ते बढ़ाने गृहमंत्री को पत्र

रायपुर, 31 जनवरी।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखे  पत्र में पुलिस परिवार कल्याण संघ व आजाद जनता पार्टी के अध्यक्ष उज्जवल दीवान ने  नक्सल क्षेत्र में पदस्थ जवानों की पीड़ा बताते हुए भत्ते बढ़ाने की मांग की है।

दीवान ने लिखा है कि छत्तीसगढ़  के पुलिस जवानों को उनकी मूलभूत सुविधाएं नही दी जा रही है तथा राज्य सरकार से बार बार निवेदन करने के बाद भी उस पर कोई विचार नही किया जा रहा है। आज भी छत्तीसगढ़ राज्य के पुलिस जवानों को नक्सली भत्ता छठवें वेतनमान के हिसाब से दिया जा रहा है जबकि केंद्रीय फोर्स के जवानों को प्रारम्भ से ही सातवें वेतनमान के हिसाब से नक्सली भत्ता व अन्य भत्ते प्रदान दिए  जा रहे हैं।


अन्य पोस्ट