रायपुर
कल शाम श्रीराम मंदिर में त्यागाराज आराधना
31-Jan-2025 7:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 31 जनवरी। दक्षिण की भक्ति त्यागाराज गायन शैली के प्रवर्तक श्री त्यागराज की स्मृति स्वरूप कल एक फरवरी को टाटीबंध स्थित श्रीराम कल्याण मंदिर में शाम 6 बजे से आराधना कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आंध्र एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमती हैंदवी, श्रीमतीअनुराधा, श्रीमती नागवम्शी, डॉ. श्रुति राव की प्रस्तुतियों में श्रीमती वसंत लक्ष्मी (वीणा)और शिवकुमार (मृदंग)में संगत करेंगे। इसे पंचरत्न सेवा नाम दिया गया है।यह आयोजन हर वर्ष होता है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे