रायपुर

चिता से लाश कब्जे में ले पुलिस ने पीएम के लिए भेजा
30-Jan-2025 7:13 PM
चिता से लाश कब्जे में ले पुलिस ने पीएम के लिए भेजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 जनवरी। पुलिस ने दोंदेकला गांव में अंतिम संस्कार से पहले चिता में रखे शव को बरामद किया है। गांव के युवक की संदिग्ध मौत के बाद श्मशान पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए मेकाहारा भेज दिया है ।क्षत्रपाल वर्मा नाम के युवक की बेस्ट ऑर्थोपैडिक अस्पताल में हुई मौत के बाद परिजन शव  ले आये थे। परिजन अस्पताल में पीएम नही कराने का पत्र देकर शव ले आये थे। और आज अंतिम संस्कार करने मुक्ति धाम पहुंच चुके थे। परिजनों ने अस्पताल के गलत इलाज के कारण मौत होने का आरोप  लगाया है। बताया गया है कि अस्पताल प्रबंधन ने पूरी जानकारी पुलिस को दी थी।तेलीबांधा थाना पुलिस ने विधानसभा  पुलिस की मदद से शव चिता से जब्त कराया ।


अन्य पोस्ट