रायपुर

नवा रायपुर के सूने मकान में चोरी, तीन जगह से बाइक पार
30-Jan-2025 7:09 PM
नवा रायपुर के सूने मकान में चोरी, तीन जगह से बाइक पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 जनवरी। नवारायपुर अटलनगर स्थित सूने मकान में सेंधमारी और शहर में कल परसो ऑफिस, दुकान और घर के सामने से तीन बाइक चोरी हो गई। अज्ञात चोर मकान में लगे 4 पीवीसी पाईन ,4 नल की टोंटी कुल 45 हजार का सामान चोरी कर ले गया।

दिव्येश उपाध्याय ने कल शाम राखी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नवारायपुर में रहता है। और प्रापर्टी का काम करता है। सेक्टर 27 में  हर्षित मेहर का मकान है जिसकी देखरेख करता था। जहां 27 का चोरी हो गई। पड़ोस में रहने वाले ने दोपहर फोर  कर बताया कि हर्षित मेहर के मकान का ताला टूटा हुआ है। वहां जाकर देकर देखा तो मकान के किचन में लगे पीवीसी पाईप , नल टोटी और अन्य सामान  नहीं थे। उसे दोपहर कोई अज्ञात चोर मकान का ताला तोडक़र उसे चोरी कर ले गया।

इधर मौदहापारा, आजाद चौक और तेलीबांधा इलाके में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। जल विहार कालोनी निवासी विजय सिह ने रिपोर्ट लिखाई की  दो दिन पहले वह अम्बेडकर अस्पताल गया था। जहां उसने अपनी बाईक सीजी 04 डीजेड 6656 को पंजाब नेशनल बैंक के सामने खड़ी किया था। उसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। ऐसा ही तेलीबांधा में सीजी 04 केई 6911 और आजाद चौक इलाके में पुरोहित प्लाजा के पास से सौलेंद्र जैन की बाइक सीजी 04 सीए 3574 चोरी हो गई। अज्ञात चोर बाइक का लॉक तोडक़र उसे चुरा ले गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 303-3 और 331-4, 305 का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट