रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जनवरी। अलग अलग विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ों रूपये की ठगी करने वाले दंपत्ति देवेन्द्र जोशी एवं झगीता जोशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दंपत्ति नौकरी लगाने का झांसा देकर बड़े अधिकारियों से परिचय होना बताकर आधा दर्जन बेरोजगारों अपना शिकार बनाया था। सिविल लाईन पुलिस आरोपियों के विरूद्ध धारा 420, 467, 468, 471, 34 दर्ज कर कार्रवाई की गई।
अंजना गहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह 2021 को यह अपने मौसा मौसी देवेन्द्र जोशी एवं झगीता जोशी के घर गई थी। जहां देवेंद्र जोशी ने बड़े अधिकारी से जान पहचान होने की बात कह अंजना को फूड इंस्पेक्टर की नौकरी लगाने का झांसा देकर उससे 25 लाख रूपए लिए थे। रिजल्ट आने के बाद नियुक्ति पत्र और बातों में बहलाते रहे। पूछताछ में अंजना को जानकारी हुई कि देवेन्द्र जोशी के द्वारा गजेन्द्र लहरे, कुणाल देव, भुनेश्वर सोनवानी से भी 25-25 लाख रूपये लेकर नौकरी नही लगाकर धोखाधड़ी की है। ठगी होने के शक में अंजना ने रायपुर आकर सिविल लाइन थाना में देवेंद्र जोशी और झगीता जोशी के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 34 अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। जांच पड़ताल कर झगीता जोशी को पकडक़र पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा लोगों को अपने झांसे में लेकर नौकरी लगाने के नाम पर करोड़ों रूपए ठगी करना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।