रायपुर

राजभवन में श्रद्धांजलि, कलेक्टोरेट में शपथ
30-Jan-2025 6:58 PM
राजभवन में श्रद्धांजलि, कलेक्टोरेट में शपथ

रायपुर, 30 जनवरी। वीर शहीदों को आज राजभवन में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। राजभवन परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इसी तरह से जिला कलेक्टोरेट स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर भी श्रद्धांजलि सभा हुई। जिसमें कलेक्टर गौरव सिंह ने अधिकारी कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।


अन्य पोस्ट