रायपुर
हैदराबाद में जन्मी बेटी का रायपुर में बनवाया था फर्जी प्रमाण पत्र
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जनवरी। राजधानी में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में पति ने अपनी ही पत्नी पर धोखाधड़ी और ब्लैक मेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। आफरीन सना पर अपनी बेटी का फर्जी जन्मप्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगा है।
मोहम्मद आदिल भोजनी ने कल शाम रायपुर आकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मुजफ्फर रेसीडेंसी हैदराबाद में रहता है। उसका 2021 में नवापारा निवासी आफरीन सना के साथ मुस्लिम रीति रिवाज साथ विवाह हुआ था। दोनों हैदराबाद में ही रह रहे थे। जहां 1-11-22 को फर्नाडिंस फाउन्डेसन अस्पताल हैदराबाद में उसकी पुत्री अनम आदिल उर्फ एजल का जन्म हुआ। जिसके बाद आफरीन सना मोहम्मद आदिल पर नौकरी छोडक़र रायपुर में रहने और घर जमाई बनने के लिए दबाव बनाती थी। और बच्ची के साथ अपने मायके में रहने और की धमकी देकर ब्लैक मेल और झूठे केश में फसाने की धमकी देती थी।
इस बीच आफरीन सना अनम आदिल उर्फ एजल आदिल को अपने साथ लेकर 2023 में रायपुर आ गई। और इस बीच आफरीन ने रायपुर नगर निगम में जाकर बेटी का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर पैसों की मांग करती रही। परिजनों के विरोध करने पर आफरीन ने ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाना में झूठे आरोप में केश दर्ज भी कराया था। मोहम्मद की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने बीएनएस 420, 467, 468 दर्ज कर विवेचना में लिया। इस दौरान दोनों पक्षों से पूछताछ की गई। जिसमें आफरीन सना के द्वारा फर्जी तरीके से बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना पाया गया। जिस पर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध धन की वसूली कर धोखाधड़ी करने के मामले में अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।