रायपुर

नेशनल गेम्स-सांसद बृजमोहन ने खिलाडिय़ों को दिया किट
30-Jan-2025 2:40 PM
नेशनल गेम्स-सांसद बृजमोहन  ने  खिलाडिय़ों को दिया किट

रायपुर, 30 जनवरी। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने उत्तराखंड  नेशनल गेम्स में भाग लेने जा रही राज्य की विभिन्न खेल टीमों को किट वितरण कर खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कालिरियपायट्टू में गोल्ड मेडल जीतने वाली प्रदेश की खिलाड़ी को सुश्री मिशा सिंधु को बधाई देते हुए इसे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण बताया। 

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत, उज्जवल दीपक, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के कार्यकारी सदस्य डॉ. अतुल शुक्ला,  रूपेंद्र सिंह चौहान, डॉ. कार्मिष्ट शंभरकर,  विजय अग्रवाल सहित संघ के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।  कार्यक्रम में हैंडबॉल, कबड्डी महिला, जूडो, कुश्ती, एथलेटिक्स, फेंसिंग और जिम्नास्टिक्स के खिलाडिय़ों को किट वितरित की गई।


अन्य पोस्ट