रायपुर
इंजीनियरिंग और कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने और संबंधों को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए
रायपुर, 30 जनवरी। एनआईटी और कृषि विश्वविद्यालय ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी का उद्देश्य दोनों क्षेत्रों की विशेषज्ञता को मिलाकर नवाचार को बढ़ावा देना और वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का समाधान करना है।
एमओयू के दौरान एनआईटी ये निदेशक प्रो. एन.वी. रमना राव, डीन डॉ. जी.सी. मिश्रा और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में सहायक प्रोफेसर डॉ. श्री निवास जी.एस. ने भाग लिया। आईजीकेवी के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, एसवीसीएईटी के डीन डॉ. वी.के. पांडे और खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के डीन डॉ. ए.के. दवे ने किया।
इस सहयोग का उद्देश्य संधारणीय कृषि प्रौद्योगिकियों, कृषि मशीनरी डिजाइन और संसाधन-कुशल प्रथाओं जैसे क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान को बढ़ावा देना है। दोनों संस्थान संकाय आदान-प्रदान, छात्र इंटर्नशिप और अन्य सहयोगी परियोजनाओं पर भी मिलकर काम करेंगे।