रायपुर
मनमाना किराया वसूल रहे, परिवहन विभाग की आंखे बंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 जनवरी। तडक़े गंगा किनारे हुई भगदड़ के बाद प्रयागराज महाकुंभ के लिए जाने वाली बसों को किराए में बड़ी गिरावट आ गई है। अब बस संचालक 2000-2500 रूपए में ले जाने तैयार हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि जब से महाकुंभ शुरू हुआ तब से रायपुर से प्रयागराज जाने वाली दो बसों के ऑपरेटर ने भाड़े में दो ढाई गुना बढ़ाकर वसूल रहे थे। कुंभ से पहले आम दिनों में जहां स्लीपर कोच का भाड़ा 1800-2000 रूपए लेते रहे उसे बढाकर 3000-32-3500 रूपए तक वसूलने लगे थे। प्रयागराज के लिए राजधानी से दो ट्रेवल्स संचालक बसें चला रहे हैं। इनमें राम दूत, और मनीष ट्रैवल्स की रारथ शिव शक्ति शामिल हैं। इनकी स्लीपर बसे अयोध्या तक चलती है। जैसे जैसं महाकुंभ चरम पर पहुंच रहा है।
अब ये ऑपरेटर मनमाने भाड़ा वसूल रहे हैं। जबकि डीजल की दरें में बीते एक वर्ष से अधिक समय से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके बाद भी इनकी वसूली पर परिवहन विभाग की आंखें बंद पड़ी हुई है। ये ऑपरेटर इन दिनों 32-3500 रूपए वसूल रहे हैं । इस बीच बुधवार सुबह की भगदड़ के बाद देश भर में हडक़ंप के साथ ही प्रयागराज जाने वाले ठिठक रहे हैं। इससे इन ऑपरेटरों ने भाड़ा दरों कमी कर दी है। आज संपर्क करने पर बताया गया कि 2000-2500. रूपए में ले जाने तैयार हैं। कल की भगदड़ के बाद प्रयागराज में शिवशक्ति ट्रैवल्स की बस फंसी हुई है। वो शाम 4बजे तक रवाना नहीं हो पाई थी । वही रायपुर से मनीष ट्रैवल्स ने भी अपनी बस को रवाना नहीं किया है। इस घटना के बाद स्नान के लिए जाने वालों की भीड़ में और कमी आएगी।